RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर इंडिया गठबंधन का धरना।

शाहपुर प्रखंड परिसर में धरना देते धरनार्थी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर में इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजद नेता मदन यादव के नेतृत्व में शाहपुर प्रखंड सह अंचल को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेता मदन यादव ने केंद्र तथा बिहार की डबल इंजन की सरकार को निक्कमी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बाढ इलाके के भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा शाहपुर के 11 पंचायत को पूर्ण प्रभावित तथा 9 पंचायत को आंशिक रूप से प्रभावित बताया गया था। इसी तरह बिहिया प्रखंड सह अंचल के 3 पंचायत को बाढ प्रभावित बताया गया था। इसके बावजूद भी इनको बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ प्रभावित लोगों को गुमराह कर रही है लेकिन राजद नेता ऐसा नहीं होने देगें। उन्होंने कहा कि शाहपुर के सभी बीस पंचायत के घरों में पानी घुस गया था। सड़कों पर पानी चढ़ गया था और आवागमन प्रभावित हो गया था। भीषण बाढ़ के कारण जान माल की भी क्षति हुई। उन्होंने कहा कि जवइनिया में कटाव से अब तक दो से तीन दर्जन घर गंगा में समा गये। फिर भी कोई ठोस राहत मुहैया नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन शीट तथा कम्युनिटी किचेन के तहत खाना खिलाकर लॉलीपॉप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर प्रखंड सह अंचल क्षेत्र को बाढ ग्रस्त घोषित नहीं किये जाने पर 30 को जिला मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं मानी तो आंदोलन किया जायेगा। धरना के उपरांत राजद नेता मदन यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरना का संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पाटी के जिला सचिव  उतम प्रसाद ने किया। धरना को संबोधित करने वालो में राजद  नेता मदन यादव, सचितानंद सिंह, शिवकुमार साह, जगदीश राम, परमहंस पासवान, कमलेश राम, मनीष यादव, सुभाष सिंह, पंकज सिंह, चंद्रमा पासवान,मोइन शाह, राजा पांडेय, गोधन पासवान, केशो पासवान सहित बडी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बागपत के स्यादवाद में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर, बड़हरा प्रखण्ड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य हो संचालित : सुदामा प्रसाद

rktvnews

जयपुर:डाॅ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान मे टीएसआई महिला कॉलेज में छात्राओं ने बनाये कागज के पॉली बैग।

rktvnews

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दिवंगत भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment