RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सैनिक स्कूल, स्टेडियम और सड़क निर्माण से बदलेगी संदेश की तस्वीर : विधायक राधाचरण शाह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।संदेश विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक राधाचरण साह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सैनिक स्कूल, स्टेडियम और सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से आने वाले दिनों में संदेश की तस्वीर बदलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, खेल और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से युवाओं और आम लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।उन्होंने विशेष रूप से सैनिक स्कूल की स्थापना, स्टेडियम निर्माण तथा सड़कों के विकास को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को लाभ मिलेगा, वहीं बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन भी सुगम होगा।विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से संदेश क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts

मुजफ्फरपुर:नामांकन में 2.59% की वृद्धि के साथ स्टेट लेवल पर मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

समाजसेवी युवा नेता राघवेंद्र सिंह खरवार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

नारायण के नाम मात्र से होगा कल्याण : जीयर स्वामी

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं तोड़ रही मिथक,राज्य के विकास में दे रही अपने विचार।

rktvnews

आरा नगर निगम में फाइलेरिया जागरूकता सेमिनार आयोजित!बचाव के लिए साल में एक बार दवा अवश्य ले:डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment