RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़:सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

2058 पैक्स सोसायटियो ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सामूहिक भागेदारी का निर्वहन किया।
सोसाइटी परिसरों व धान खरीदी केन्दों में वृक्षारोपण किया गया।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ (मनोज कुमार प्रसाद)09 जुलाई।भारत सरकार के “सहकार से समृद्धि” अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण किया गया।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 05 जुलाई को समाहित करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के सहकारी संस्थाओं में दिनांक 01जुलाई से 06 जुलाई तक विविध कार्यक्रमो, शिविरो, सहकारी संगोष्ठयो तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
सहकारिता विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अपेक्स बैंक, सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंको तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवारत 2058 पैक्स सोसायटियो तथा प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के कोआपरेटिव्ह सेक्टर में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 1 लाख पौधे का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सहकारिता और एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान दोनों ही सामाजिक उत्थान व पर्यावरणीय संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जो कि सामूहिक भागीदारी पर आधारित है। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी है।

Related posts

वैशाली: डीएम ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि,पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,शहीद के पुत्र को गोद में ले हुई भावुक।

rktvnews

मोदी जी के लिए 200 पार करना भी होगा कठिन: शिवानंद तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती 10 नवंबर को।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

नदियापार पहुंचे भोजपुर एसपी! खवासपुर ओपी का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment