RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने संघीय चुनावों में ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप प्रधानमंत्री मार्लेस को बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 जून।ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए संघीय चुनावों में ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप प्रधानमंत्री मार्लेस को बधाई दी।
दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। इस साझेदारी के आज पांच साल पूरे हो गए। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण खनिजों, नवीन और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए साझा दृष्टिकोण द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।
उप प्रधानमंत्री मार्लेस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री अल्बानियो को इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैंकों के प्रदर्शन को सुधारने का दिया निर्देश।

rktvnews

24 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित! शिक्षकों मे शोक।

rktvnews

गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने फरीदाबाद में अपना पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एप्लीकेशन स्टूडियो लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर : भरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को ले उपायुक्त ने गांवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment