RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिलेट्स मेले का हुआ शुभारंभ।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)02 जनवरी।बांधवगढ़ नेशनल पार्क में नए वर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष सैलानियों को संस्कृति और ट्रेडिशनल फूड को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा मिलेट्स मेले का आयोजन बांधवगढ़ ताला में 6 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया है, जिसका शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह व्दारा किया गया ।
मेले में समूह की महिलाओं द्वारा, कुटकी की खीर, इंद्रहर की कढ़ी, सामा के चावल, मुनगा पत्ती भजिया, गुलाब जामुन रबड़ी, मुगौड़ी, बरा, चावल के आटे का चिल्ला आदि के स्टाल लगाए गए है जिसमें मानपुर, करकेली और पाली के समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया है । मेले में सैलानियों द्वारा मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का आनंद लिया जा रहा है ।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि मेले के माध्यम से बांधवगढ टाईगर रिजर्व आने वाले सैलानियो को लोकल देशी व्यंजनों का स्वाद और लोकल परंपरा की जानकारी मिल सकेगी । मेले में जिला परियोजना प्रबंधक चंद्रभान सिंह, मेला प्रभारी तृप्ति गर्ग , विकासखंड प्रबंधक मानपुर पन्नालाल रजक, सहायक विकासखंड प्रबंधक मनोज सिंह, संतराम प्रजापति, चंद्रकला रजक, कृष्णपाल सिंह,दशरथ,मुकेश बर्मन,सतेंद्र निगम आदि उपस्थित रहे।

Related posts

विविधता में एकता का पर्व है मकर संक्रांति।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:17 फरवरी से 4 मार्च तक चक्कर मैदान में होगी अग्निवीर भर्ती रैली।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 सितंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की!आज का दिन नए सांस्कृतिक अनुष्ठान का दिन है:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह :आयोग की प्रभारी अध्यक्ष, शबनम परवीन ने जिले में विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

चुनाव के दौरान जब्ती जल्द ही 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेगी।

rktvnews

Leave a Comment