RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वर सम्राट मो रफी व स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और बांटे गए फूड पैकेट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त।स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में स्वर सम्राट मोहम्मद रफी एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय फिजिशियन, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा चिकित्सा मंच (भाजपा) के जिला अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा ने की। कार्यक्रम में परिजनों, मित्रों एवं कला-संगीत प्रेमियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. के. एन. सिन्हा ने कहा कि उनके पिता स्व. रामचंद्र लाल एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी तथा बिक्रमगंज मानस सत्संग समिति के आजीवन अध्यक्ष थे। उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अपनी पत्नी स्व. सावित्री देवी के साथ मिलकर उन्होंने कई मठों, मंदिरों, पूजा स्थलों और कुओं का जीर्णोद्धार कराया तथा जरूरतमंदों की हर संभव सहायता आजीवन करते रहे।
स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को याद करते हुए कहा कि उनकी दिव्य आवाज भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर है। उनके गीत हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे और संगीत प्रेमियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।फूड पैकेट का वितरण किया गया। इसके बाद “एक शाम, रफी के नाम” शीर्षक से संगीतमय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें शहर के प्रसिद्ध गायकों ने मोहम्मद रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अधिवक्ता पप्पू पुरुषोत्तम, दीपक जैन, रतन जी, प्रकाश सुमन, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, डॉ. विवेक सिन्हा, अशोक राज, रमेश कुमार बर्मन, मो. मंजूर तथा डॉ. के. एन. सिन्हा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Related posts

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया।

rktvnews

नई दिल्ली:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया तीसरा स्थान।

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र के संगत ग्रांड भवन सभागार में इमर्जिंग सिटी सोनपुर ए ब्रांड इन मेकिंग विषय पर हुआ पैनल टॉक का आयोजन।

rktvnews

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment