RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का किया गया स्वागत।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)01 अप्रैल।भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव–2026 का मंगलवार को वैशाली में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विभिन्न मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, देश-विदेश से आए कलाकार, बुद्ध एवं जैन धर्म के श्रद्धालु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर वैशाली महोत्सव–2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री सह वैशाली के प्रभारी मंत्री, अरुण शंकर प्रसाद , पर्यटन मंत्री, लखेन्द्र कुमार रौशन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री, रमा निषाद , पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, उमेश कुशवाहा, राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह, विधायक हाजीपुर, संजय कुमार सिंह , विधायक लालगंज, सिद्धार्थ पटेल, विधायक वैशाली, महेंद्र राम , विधायक राजापाकर तथा आशुतोष कुमार दीपु, अध्यक्ष जिला परिषद वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं आगंतुकों का वैशाली की ऐतिहासिक एवं पावन धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि वैशाली महोत्सव जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि वैशाली भगवान महावीर एवं भगवान बुद्ध की कर्मभूमि रही है और यह भूमि अहिंसा, शांति, ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए विश्व प्रसिद्ध रही है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वैशाली महोत्सव के माध्यम से न केवल जिले की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया।
अंत में जिला प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों, कलाकारों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा वैशाली महोत्सव–2026 की सफलता की कामना की गई।

Related posts

बेतिया:शराब पीने एवं कारोबार करने वालों के विरूद्ध नियमित रूप से चलाएं छापेमारी अभियान : जिलाधिकारी

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राजभवन में विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस— पावणों के स्वागत के लिए तैयार…

rktvnews

Leave a Comment