RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गणतंत्र दिवस अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है :प्रो गुलाब फलाहारी

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर, शाहपुर में 77वा गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. गुलाब फलाहारी ने झंडोत्तोलन किया और विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि आज के ही दिन संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी हमें अधिकार और कर्तव्य सिखाता है। संविधान ने हर नागरिक को समानता दी है। देश राष्ट्रीय गीत ” वंदे मातरम्” की 150 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक उत्सव मना रहा है। यह गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की भावना का सम्मान करने , संविधान के अधिकार और मूल्यों को ध्यान रखने का दिन है । शिक्षक और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाने की अपील किए। इस कार्यक्रम में डॉ. संतोष तिवारी, अजीत कुमार राम ,राजन तिवारी, चन्दन तिवारी, गोपाल जी उपाध्याय,पूजा मिश्रा, दीपक , प्रदीप मिश्रा, सुशील ठाकुर, प्रकाश चौबे के साथ साथ कार्यक्रम सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे। कार्यक्रम पदाधिकारी(एन. एस.एस.) डॉ. मनोज कुमार कुछ एन. एस. एस. स्वयं सेवकों के साथ वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय,कतीरा में झंडोत्तोलन में शामिल हुए ।

Related posts

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के लॉन में डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

01 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन में बाह्य रोगी विभाग सेवाओ का विधिवत हुआ शुभारंभ।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment