RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भाजपा कार्यालय बामपाली में मनी कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा) आज जन नायक कर्पूरी जी की पुण्य तिथि भारतीय जनता पार्टी अतिपिछडा मोरचा जिला ईकाई की ओर से भाजपा जिला कार्यालय बामपाली पर मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेराम चनदवंशी ने किया। संचालन भाजपा गजराजगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया। धन्यवाद मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष कुमार चंद्रवंशी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री सह बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्य भान सिंह, कौशल विधार्थी, डाक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी शामिल थे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम वंदना के बाद डॉक्टर शयामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाला उपाध्याय के साथ ही साथ जन नायक कर्पूरी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीपप्रज्वलित किया गया । इसके बाद सभी अतिथियों को मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र, फूल माला से स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह एम एल सी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने सभी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 9 साल से गरीबों का मसीहा व विकाश पुरुष प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सैकड़ों योजना को हर घर में जाकर बतलाने का काम करे। आगामी लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से विहार से सभी चालीस सिटो पर जीताकर नरेन्द्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए लग जाए। 

पूर्व मंत्री सह बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर्व जन नायक कपूरी ठाकुर महान देश के नेता थे ।सभी समाज को एक समान मानते रहे है।

इस कार्यक्रम मे जदयू के नेता विद्या भूषण सिह अपने सभी कार्यकताओ के साथ भाजपा मे शामिल हुए ।मुख्य अतिथि के द्वारा भाजपा के पट्टा व फूलमाला देकर शामिल किया गया।

वही दुसरी ओर मेधावी अतिपिछडा के छात्र व छात्राओं मैट्रिक- इंटर मे प्रथम पास को डायरी, कलम, अंग वस्त्र, फुलमाला से सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, नरेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, मंत्री वन्दना राजवंशी, वरूण सिह आदि उपस्थित थे।

Related posts

डायट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में महेंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

नगर थाना आरा में शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:असहनीय होती है किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी: रघुपति यादव

rktvnews

25 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 17वीं वार्ता का आयोजन।

rktvnews

आयुर्वेद को और मजबूत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को एकीकृत करें: प्रताप राव जाधव

rktvnews

Leave a Comment