RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में महीला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 दिसंबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जिले की 40 चयनित छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओं और छात्राओं के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने सबसे पहले अपने बारे में बताया कि कैसे उन्होंने छात्र जीवन से लेकर जिला पदाधिकारी तक का सफर तय किया। उन्होंने बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के जन्म से लेकर कॉलेज तक सरकारी योजनाएं उनके हर कदम पर मददगार हैं, जो किसी भी बाधा को दूर करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक हो सकती हैं। अगर हम अपना लक्ष्य पूरा करना चाहें तो उसे पूरी लगन और मेहनत से हासिल किया जा सकता है।छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों और विचारों का अच्छे से उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, भोजपुर ने भी संबोधित करते हुए अपनी जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने MBBS और MS की पढ़ाई पूरी की और फिर प्रशासनिक सेवा में भी अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन कठिनाइयों से घबराने या भटकने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि, इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। चाहे स्पोर्ट्स, मेडिकल या अन्य कोई भी क्षेत्र हो, हर लड़की को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत उपहार स्वरूप स्कूल बैग दिए गए।
जब छात्राओं ने पढ़ाई की योजना के बारे में पूछा, तो उप विकास आयुक्त ने उन्हें समझाया कि एक अच्छा योजना बनाकर पढ़ाई करें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जितना पढ़ें, अच्छे से पढ़ें।
इसके बाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) ने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उनके निरंतर विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जिले में संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी। साथ ही, समाज में फैली कुरीतियों और भ्रांतियों को खत्म करने के लिए हमेशा अग्रसर रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में, जिला महिला समन्वयक (DHEW) ने पीपीटी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मिशन द्वारा संचालित सभी योजनाओं, जैसे वन स्टॉप सेंटर 181 और अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

सरकार ने रमेश बाबू वी. को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण पर केंद्रित वर्कशाप और मेले जिला स्तर पर लगाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर की सराहना की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment