RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती वर्ष पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत।*

30 जुलाई को भोजपुर जिला में पहुंचेगी कलश यात्रा।
गुरू पूर्णिमा को संत रविदास सहित सभी मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि संत रविदास महाराज के 650 वें जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रुप मे मनाने का भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा घोषणा की गई।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रेस को बताया गया कि इस बार संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती को भाजपा द्वारा विशेष रूप से पूरे देश मे मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा29 जुलाई से रविदास जयंती 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी मंडलो के मंदिरों मे पूजा अर्चना की जाएगी। उस दिन समरसता दीप महोत्सव आयोजित होगा।विशेष रूप से जहाँ संत रविदास महाराज की मूर्ति या मंदिर है वहाँ पर भाजपा के कार्यकताओं द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।
दुर्गा राज ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन अभियान के माध्यम से जन्मस्थली सौर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को कलश यात्रा निकाली जाएगी।कलश यात्रा 30 जुलाई को सुबह 08 बजे कैमूर से शुरू होगा जो बक्सर होते हुए भोजपुर जिला में प्रवेश करेगा।शाहपुर मे संत रविदास जी के प्रतिमा के पास पहुंचेगा, वहाँ कलश दर्शन करने के बाद छोटकी सासाराम स्थित रविदास प्रतिमा के पास कलश दर्शन एवं पूजन के साथ यात्रा का समापन पटना महावीर मंदिर में होगा।वहाँ कलश को रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरू रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प का मूल आधार है।यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जन आंदोलन बनेगा
उन्होने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक भोजपुर जिला के जिला,मंडल एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर टोली बनाया गया है।

Related posts

भोजपुर:ध्रुव कुमार सिंह बने जनता दल यू बड़हरा प्रखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने किया सड़क एवं सामुदायिक भवनों के कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा; कार्यक्रम का विषय: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है

rktvnews

रांची:रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में सात दिवसीय ‘रचनात्मक लेखन कार्यशाला’:प्रसिद्ध कहानीकार विनोद यादव ने कहानी और संस्मरण के बीच के अंतर को बताया।

rktvnews

Leave a Comment