RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस।

उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)28 जुलाई।अपर सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-170, दिनांक 24.07.2026 के आलोक में आज आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा जिले के 17 चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। समाहरणालय में आयोजित सांकेतिक कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार एवं यातायात नियमों के अनुरूप वाहन संचालन की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTRS) की स्थापना हेतु परिवहन विभाग, झारखंड एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर का राज्यस्तरीय कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं माननीय मंत्री, परिवहन विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया, जिसके क्रम में चतरा जिले में भी चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार चालक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाभुकों से सदैव यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री माहेश्वरी प्रसाद ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पत्थलगड्डा, चतरा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज एवं कान्हाचट्टी प्रखंडों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1,058 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 707 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शेष प्रखंडों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने चरण 2 के 250 से अधिक पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस की, उन्हें सुचारु, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर:लावारिस सेवा केंद्र में लाल दास राय ने किया झंडोंतोलन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्टार्ट अप सेल,जगजीवन कॉलेज,आरा ,बिहार आइडिया फेस्टिवल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका :प्राचार्या

rktvnews

बोले तो अपने मन की बात ही बोले होसबोले।

rktvnews

Leave a Comment