RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जदयू के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्पूर्ण बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर।मंगलवार को परिसदन आरा के सभागार में जदयू भोजपुर के प्रदेश एवम् जिला नामित विधानसभा प्रभारी, प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और जिला के महत्वपूर्ण सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद राधाचरण साह,प्रमंडल प्रभारी राजकिशोर दांगी, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और माला पहनाकर हुआ।प्रमांडल प्रभारी राजकिशोर दांगी ने दल के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को उपस्थित साथियों के बीच रखा।इसके बाद माननीय पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार की नीतियों का विस्तार से चर्चा किया और संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। विधान पार्षद राधाचरण साह ने भी सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से अपनी बातों को रखा। पूर्व विधायक प्रभूनाथ राम ने भी संगठन की मजबूती पर अपनी बातों को रखा। जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की विधानसभा प्रभारी, प्रखंड प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष आपसी समन्वय से संगठन को नई धार देंगे साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, विधानसभा प्रभारी विनोद राय, बद्री भगत, सत्य प्रकाश तिवारी, अरुणा देवी, भीम सिंह पटेल, सुनील सिंह,संजय कुमार चौधरी, अशोक कुशवाहा, प्रवीण राम, अक्षयबर चंद्रवंशी प्रखंड प्रभारी जियाउल वारसी, राजू मेहता, मनोज कुमार झमन,रहीमुद्दीन वारसी, दुर्गाशंकर परमार, संजय चौधरी, मदन यादव, शिवेंद्र सिंह, कमलेश यादव और इंद्रदेव पांडे। प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, अमरीश सिंह, रवींद्र नाथ सिंह, चिंटू बाबा, जयशंकर कुशवाहा, अनूप पटेल, फिरोजा खातून, विकास सिंह, अक्षयलाल चौधरी, सुमेर सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार उर्फ नेपाली और हीरालाल गुप्ता सहित जिला आइटीसेल प्रभारी इमरान अहमद और जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना पाठक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से गवर्नेंस में ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण अपनाने को कहा, क्योंकि सीमित सोच के साथ काम करने के दिन अब लद गए

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मे संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सामुदायिक पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं ICT लैब का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

rktvnews

Leave a Comment