RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि उपज मंडी से किसान बाइक रैली का किया गया आयोजन।

किसान बाइक रैली को विधायक बाँधवगढ़ शिव नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 जनवरी।किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण से विधायक बाँधवगढ़ शिव नारायण सिंह , सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह कि उपस्थिति में किसानों की मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर रमपुरी तिराहा, नया बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, जय स्तम्भ चौक ,गांधी चौक , रणविजय चौक होते हुए कृषि उपज मंडी पहुँची ।
मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से मिट्टी का परीक्षण कराओ-खाद का फालतू खर्च बचाओ, मिट्टी के मित्र कीट न जलाओ- नरवाई मुक्त खेती अपनाओ, नरवाई जलाना है पाप- धरती का बढ़ता ताप,समझदार किसान की यही पहचान-नरवाई न जलाकर बचाए अपनी शान, उन्नत बीज आधुनिक खेती- समृद्ध किसान की यही है नीति, नई सोच नई उमंग- किसान कल्याण है हमारे संग, त्याग और तपस्या का दूसरा नाम- हमारे अन्नदाताओं को सादर प्रणाम, अबकी बार- किसान कल्याण का सपना साकार, “बूद-बूद से फसल उगाएं, “पर इॉप मोर कॉप’ का मंज अपनाएं ” चलो गॉव की ओर- किसान कल्याण का नया दौर का सन्देश दिया गया।
विधायक बाँधवगढ़ ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता एवं सकारात्मकता का वातावरण निर्मित किया जाना हैं। रैली के माध्यम से किसान कल्याण वर्ष , शासकीय विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं किसानों के प्रति सम्मान को प्रकट करना है। सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों को खेती संबंधित जानकारी देने के लिए रथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो ग्राम ग्राम पहुँच कर किसानों को खेती करने के तौर तरीकों से अवगत करा रहा है।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी, एस ए डी ओ एम के दुबे, धनुषधारी सिंह , विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

Related posts

बिहार:लतीफ शम्सी साहब के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के चुनावी कार्यालय का पूर्व विधायक सुनील पांडे ने किया उदघाटन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार सचेत झारखण्ड ड्रिंक एंड ड्राइव जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे भाजपा द्वारा जनसंपर्क किया गया।

rktvnews

बक्सर:केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर को आवंटित नए भवन का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम कॉर्पोरेशन के वैश्विक प्रमुख अरविंद कृष्णा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भू-स्थानिक एआई साल्यूशन्स में संभावित संयुक्त सहयोग का पता लगाने के लिए मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment