RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त,राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 11 मार्च।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री पटेल ने नवनियुक्त लोकायुक्त श्री सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति नरेश कुमार गुप्ता का स्थान लिया है।
राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ए.के शुक्ला, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बच्चियों से दुर्व्यवहार के आरोप में विशिष्ट शिक्षक लालबाबु प्रसाद शिक्षक निलंबित।

rktvnews

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव ने गया समाहरणालय मे उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में सातवें दिन आयोजन की हुई भव्य प्रस्तुति।

rktvnews

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया गंगा नदी के कटाव क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment