RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर के प्रचार वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 02 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा Agristack परियोजना के अंतर्गत भोजपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविरों के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि रैयत किसान, जिनके नाम से स्वयं की जमाबंदी है, तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कृषकों का ई-केवाईसी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही इन शिविरों में वसुधा केंद्रों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, जहां कृषकों की निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी कृषक बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं, अन्यथा वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेश ग्रामीण विकास विभाग, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक (रसायन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मणिपुर की घटना से देश शर्मसार : अशोक राम

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

कित्तूर विजयोत्सव के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित।

rktvnews

ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment