RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विभूतियों की प्रतिमाओं का सम्मान केवल सरकार का ही नहीं जनता की भी है जिम्मेवारी:अजय सिंह

चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई पश्चात माल्यार्पण करते अजय सिंह

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 23 जुलाई। आज शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर उद्योगपति सह समाज सेवी अजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा की सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई विभूतियों की प्रतिमाओं का सम्मान करना सिर्फ सरकार या किसी संगठन का दायित्व नहीं है ये हमारी भी जिम्मेवारी है की उनका सम्मान करें और उनके जन्म और श्रद्धांजली दिवस पर प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण करे। उक्त बातें बखोरापुर निवासी उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने अपने गांव से आरा की तरफ आने के क्रम में गांगी चौक पर स्थापित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की दुर्दशा देख कर कही जहां आज जयंती के दिन भी उनकी प्रतिमा सड़क की धूल से पटि हुई थी जो आसपास के लोगो को और संगठनों द्वारा दिए गए सम्मान को दर्शा रही थी।जिसे देख अजय सिंह ने अपनी गाड़ी रुकवाई और स्थापित प्रतिमा की खुद से सफाई की और उनके सम्मान में उनका माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा की जुनून और प्रतिज्ञा की मिसाल के रूप में विश्विख्यात स्वतंत्रता सेनानी जिनका आजादी के लिए जुनून ऐसा था की मजिस्ट्रेट द्वारा मिली 15 कोड़े की यातना भरी सजा पर भी हर कोड़े पर चेहरे पर मुस्कान लाते हुए चीख की बजाए वंदे मातरम् निकलता रहा और प्रतिज्ञा पुरुष ऐसे की अपनी प्रतिज्ञा की कभी भी अंग्रेजी हुकूमत से नही पकड़े और मारे जाने को अंग्रेजों द्वारा चारो तरफ से घिर जाने के बाद जब लगा उन्हे की वो अब पकड़ लिए जाएंगे तो उन्होंने ने खुद को ही गोली कर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की और आज ऐसे पुरुष की प्रतिमा का इस कदर उपेक्षित रहना यह हमारे लिए शर्म की बात है।उन्होंने वहा उपस्थित जनता एवं प्रतिमा स्थल के आसपास के दुकानदारों से आग्रह करते हुए उन्हें नैतिकता और सामाजिकता की जानकारी देते हुए कहा की किसी भी विभूतियों की प्रतिमाओं का मान सम्मान करना ये हमारी और आपकी जिम्मेवारी भी है उन्होंने ने कहा की जिस कदर प्रतिमा स्थापन के दिन बड़े उत्सव माहौल में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतिमाएं स्थापित की जाती है जिसमें आम जनता भी सहभागी होती है लेकिन बाद में विभूतियों की कृतियों और उनकी प्रतिमा के सम्मान को भुला दिया जाता है जो निंदनीय है उन्होंने आग्रह स्वरूप कहा की सम्मान के लिए किसी आयोजन की जरूरत नही इसे हम मात्र कुछ रुपयों में ही एक माला या फूल से कर सकते हैं जो विभूतियों के त्याग और उनके योगदान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा को प्रदर्शित करेंगी।
इस अवसर पर अजय सिंह के साथ स्थानीय लोगों में मुख्यरूप से,प्रिंस सिंह, शशि भूषण तिवारी,अशोक सिंह,विनोद सिंह, सुनिल सिंह, छोटे सिंह,साहू जी,शुभम सिंह,दीपक सिंह,बीरेंद्र सिंह,नंद कुमार यादव ,शंभू नाथ पांडेय शामिल थे।

Related posts

पटना:मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में BPSM और IIM बोधगया के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर।

rktvnews

हनुमानगढ़:मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण, दूध के व्यवसाय से बदली किस्मत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल, 30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री ने ली महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment