
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून।मुहर्रम के अवसर पर आरा शहर में सिया समुदाय द्वारा मातमी जुलूस निकाला गया। “या हुसैन” की सदाओं और नौहाखानी के बीच अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को याद कर गम का इजहार किया। काले लिबास में शामिल लोगों ने मातम कर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, सच और इंसाफ की लड़ाई को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
