
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय मे हुआ।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री सह संभाग प्रभारी नितिन अभिषेक शामिल हुए।
प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक को शाहाबाद, मगध के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा को शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी बनने के बाद भोजपुर जिला मे प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र ,फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया गया।
बैठक की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए भाजपा भोजपुर का बूथ स्तर तक मजबूती की बात कहा।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी नितिन अभिषेक ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुर जिला सभी सातो विधानसभा सीट पर एनडीए की प्रचंड जीत एवं पाँचो भाजपा सीट पर जीत कार्यकताओ की समर्पण एवं संघर्ष का परिणाम है।पूरे शाहाबाद मे भोजपुर जिला के भाजपा कार्यकर्ता सबसे अधिक मजबूत है। पार्टी द्वारा हो रहे कार्यक्रमो मे भी कार्यकर्ता तन-मध से काम कर रहे है।हमे बूथ स्तर पर कार्यकताओ को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
प्रदेश मंत्री सह शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा ने मंडल,शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर की बैठक पर जोर देते हुए कहा कि हमे अपने बूथो पर सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकताओ को डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से प्रशिक्षण 6 जुलाई तक करना है।
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने बैठक मे अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों का वृत लिया एवं उपस्थित सभी लोगो से परिचय नवनियुक्त महामंत्री से करवाएँ
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,प्रदेव कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर सिंह,सीडी शर्मा, प्रहलाद राय,राजेन्द्र तिवारी, सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद मुखिया,धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा,निशांत सेंगर,संजय कुमार सिंह,आलोक अंजन,सुषुमलता कुशवाहा, प्रतीक राज,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय आदि शामिल थे।
भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक मे शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कोर कमेटी की बैठक का आयोजन आरा परिसदन सभागार मे हुआ।
कोर कमेटी बैठक में प्रदेश महामंत्री सह संभाग प्रभारी नितिन अभिषेक, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी आदि शामिल हुए।
बैठक मे आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा एवं पार्टी के मजबूती पर बल दिया गया।
