RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोन न चुका पाने पर होटल विनायका को किया सील।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।आज शहर के चंदवा स्थित होटल विनायक को बैंक के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील किया। जहां मजिस्ट्रेट ने सील करने के बाद बैंक को चाबी हैण्ड ओवर किया।
इस बाबत यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक चंदन वर्मा ने बताया कि होटल विनायक पर लोन था, लेकिन लोन की राशि होटल मालिक अभयानंद तिवारी और उनके पुत्र भावेश तिवारी द्वारा नहीं चुकाया जा रहा था। श्री वर्मा ने आगे बताया कि अभयानंद तिवारी द्वारा एक करोड़ 88 लाख और उनके पुत्र भावेश तिवारी द्वारा 35 लाख का लोन यूनियन बैंक के पकड़ी शाखा से 2021 में लिया गया था। लेकिन इन्होंने एनपीए कर दिया। बैंक द्वारा कई बार इन्हें सूचना दी गई पर सूचना पर इन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया जिसके कारण बैंक द्वारा प्रशासन की मौजूदगी में इनके होटल को आज भौतिक रुप से सील करना पड़ा। वही बैंक के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सामग्रियों की सूची तैयार कर जब्ती सूची बनाई। वही होटल के गेट पर उजला पेंट से लिखा गया कि यह संपति यूनियन बैंक का के अधीन बंधक है। वही मुख्य प्रबंधक अमीर फैजल ने बताया कि होटल विनायक के मालिक द्वारा लोन नहीं चुकाने पर बार बार इन्हें कहा जा रहा था कि अपना ईएमआई जमा करे, लेकिन उनके द्वारा बराबर टाल मटोल किया जा रहा था। कई बार उनसे बातचीत की गई लेकिन उनका उद्देश्य लोन चुकाना नहीं था, जिसके कारण मजबूरन बैंक को सील करने की कार्रवाई की गईं।मौके पर मुख्य प्रबंधक अमीर फैजल, यूनियन बैंक पकड़ी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, नन्द कुमार, मुख्य शाखा प्रबंधक संजय आचार्य, मजिस्ट्रेट, नवादा थाना से एएसआई मो शर्फुद्दीन समेत पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री के लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लगा है भाजयुमो:ज़िला अध्यक्ष विभू जैन

rktvnews

हरेराम सिंह बने लोजपा(रा) भोजपुर के जिला महासचिव।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मोहर्रम को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अधिवक्ता के समर्थन में मांगे मत।

rktvnews

Leave a Comment