RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: जनता नही सहेगी तेजस्वी का भार ,बेमानी है यात्रा आभार: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार)17 सितंबर।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता का आभार जरूर करना चाहिए क्योंकि उनके परिवार ने बिहार को गरीब, निरक्षर बनाया उसके बावजूद उनको और उनके परिवार को अभी तक लोगों ने बिहार से भगाया नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जनता का आभार करना चाहिए। बिहार ने 9वीं फेल व्यक्ति को उप-मुख्यमंत्री बना दिया इसके लिए भी उन्हें बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए। बिहार को जाति और धर्म में बाँटने के बावजूद उनकी पार्टी का अस्तित्व बिहार में बनाए रखा हैं उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरूर करना चाहिए। बिहार को भू-माफिया, शराब माफिया, रंगदारी के हवाले कर दिया फिर भी जनता ने उन्हें अपना नेता बनाया हुआ है, उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाहिए। बिहार के शिक्षित लोग मज़दूरी कर रहे हैं और अनपढ़ व्यक्ति नेता बनकर अपने रथ पर घूम रहे हैं उसके लिए उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त जरुर करना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को चुनौती दी की वह एक दिन भी पैदल चलकर बताए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 2 वर्ष से बिहार के गाँव-गाँव में पैदल जाकर बिहार की समस्याओं से रूबरू हो रहा हूँ, जबकि वह अपने रथ में बैठकर, मुरेठा बाँधकर, पाक- पकवान खाते हुए निकले हैं अपनी आभार यात्रा पर।

Related posts

तरारी प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश तेजस्वी सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चला।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

माँ शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री

rktvnews

पिथौरागढ़:विद्यालयों के आस पास नही रहेंगी तंबाकू पान बीड़ी की दुकान: जिलाधिकारी

rktvnews

भागवत की शताब्दी कथा : खतरा, खतरा, खतरा!!!

rktvnews

Leave a Comment