शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय शाहपुर, कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर तथा हाई स्कूल शाहपुर के छात्र एवं छात्राओं ने रंगोली, चित्रांकन तथा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आराधना ग्रुप को प्रथम, तान्या ग्रुप को द्वितीय तथा ज्योति ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। क्विज प्रतियोगिता में पूनम कुमारी को प्रथम, आराधना कुमारी को द्वितीय तथा सीमा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित वार्ड पार्षदों ने छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, शाहिद अनवर, संजय कुमार चतुर्वेदी, कमलेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे, मुन्ना कुमार, भुटेली महतो, जेई शैलेश कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, शिक्षक संतोष कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार, राणा, बलवंत, विक्की, प्रिंस, अयोध्या आदि उपस्थित थे।
previous post
