RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीड़ितों को राहत पहुंचाना रेड क्रॉस सोसाइटी का लक्ष्य :डा विभा कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अक्टूबर। 2 अक्टूबर को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी आरा,भोजपुर ईकाई द्वारा लगातार तीसरे दिन बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित पीड़ितों के बीच प्रखंड शाहपुर प्रखंड के जयवनिया गाँव में 120 परिवारो को राहत सामग्री का वितरण किया गया। सचिव डॉ विभा कुमारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन लोगों का बाढ़ में सब कुछ गंगा में विलीन हो गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी जिससे सिद्धांत पर काम करता है उसमें पीड़ित मानवता की सेवा सर्वोपरि है। इसके लिए जो जिम्मेदारी सचिव को है इसका बखूबी पालन कर रही है। राहत सामग्री में ट्रिपाल,दैनिक उपयोग वाले सामान, खाद्य सामग्री आदि है जो जरूरतमंद लोगों में काफी लाभदायक है। रेड क्रॉस के अन्य सहयोगियों में पूर्व एमएलसी लाल दास राय, वरीय सदस्य अशोक कुमार शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला,स्वयंसेवकों में प्रभात मिश्रा ,वीर बहादुर सिंह ,अमोद कुमार ,राजेश सिंह, विकास कुमार ,सूरज कुमार आदि रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी इस। प्रकार के प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों के साथ खड़ी है और लगातार राहत कैंप चला रही है ।यह तीसरा कैंप है। ऐसे और जरूरतमंद लोगों के निवास स्थान का सर्वेक्षण चल रहा है जहां राहत सामग्री वितरित होगी।

Related posts

काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

जगदीशपुर के नये एसडीओ का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित ।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आयोजित ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment