RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 92 पीस बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार! दूसरा हुआ फरार! बहोरनपुर पुलिस ने किया बरामद।

बहोरनपुर पुलिस द्वारा बरामद 92 पीस किंगफिशर बीयर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जून। भोजपुर जिला के बहोरनपुर पुलिस ने 92 पीस बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरज सिंह (एसआई), देवेंद्र कुमार वर्मा (एएसआई) और पुलिस बल के साथ करजा गाँव मे छापामारी कर चंदन यादव को 500 एम एल के 92 पीस किंगफिशर बीयर के साथ दबोच लिया। चंदन यादव और उसका एक अन्य साथी मोटरसाइकिल से 92 पीस किंगफिशर बीयर लाकर घर मे रख रहे थे। इसी बीच बहोरनपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पहुँचे। पुलिस ने चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने 92 पीस किंगफिशर बीयर तथा बजाज का एक सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर लिया। बरामद बीयर की कुल मात्रा 46 लीटर है। चंदन यादव का साथी भागने मे सफल रहा। इस संबंध मे बहोरनपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। चंदन यादव करजा गाँव के संजय यादव का पुत्र बताया जाता है। पुलिस चंदन यादव के साथी को पकङने के लिए छापामारी कर रही है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

rktvnews

“मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले”: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

जिला नियोजनालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क।

rktvnews

नई दिल्ली में 15वीं पेंशन अदालत का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर ने नाव से किया जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

rktvnews

Leave a Comment