जयपुर/राजस्थान 02 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने आयरलैंड की पार्लियामेंट का अवलोकन किया। डॉ. जोशी ने पार्लियामेंट के सदस्यों और अधिकारियों से पार्लियामेंट की गतिविधियों की जानकारी ली। डॉ. जोशी ने वहां के अधिकारियों को राजस्थान विधानसभा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा मौजूद थे।

