शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 02 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी पुलिस ने आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद करने के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इस संबंध में 8/5/23 को दर्ज कांड संख्या 185/23 के अभियुक्त अंशु मिश्रा को आरा रेलवे स्टेशन टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंशु मिश्रा सोनबरसा के उमाशंकर मिश्रा का पुत्र है। इस संबंध में पुलिस ने एक देशी गन, एक राइफल और 68 जिंदा कारतूस बरामद किया था।

