RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर ने बक्सर को 243 रनों के विशाल अंतर से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।आज बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सीनियर हेमंत ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवे मैच में आज भोजपुर जिला का मुकाबला बक्सर जिला के साथ प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भोजपुर की तरफ से प्रकाश ने सर्वाधिक 76 रन, अंकित राज ने 75 रन, ह्रदया ने 51 रन, वरुण ने 19 रन, परमजीत ने 31 रन, कुणाल ने नाबाद 33 रन एवं अंकित सिंह ने 22 रनों का योगदान किया। बक्सर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जय ने सर्वाधिक तीन विकेट, प्रकाश एवं अमितोष ने एक-एक विकेट लिया।
333 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की पूरी टीम 21 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर आउट हो गई ।
बक्सर की तरफ से अरुण ने सर्वाधिक 27 रन, चंदन ने 20 रन एवं सौरभ ने 17 रनों का योगदान किया ।भोजपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक यथार्थ ने सर्वाधिक चार विकेट ,अंकित एवं परमजीत ने दो-दो विकेट तथा समरेश को एक विकेट मिला। इस प्रकार भोजपुर ने यह मैच 243 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच भोजपुर के तेज गेंदबाज विवेक यथार्थ रहे जिन्हें इरास्तुति कंपनी की तरफ से मोमेंटो देकर अंपायर द्वारा सम्मानित किया गया ।आज के मैच के अंपायर बिहार स्टेट पैनल के नीरज एवं दीपक थे ,स्कोरिंग प्रियांशु एवं मोहम्मद शाहबाज ने की। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, भूतपूर्व सीनियर खिलाड़ी राकेश सिंह, विनोद दुबे, लीग संयोजक आकाश कुमार उपस्थित थे|
लगातार 10 दिनों से चल रहे अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू)ने दी|

Related posts

अवैध नकली शराब विक्रेताओं पर चला उपायुक्त का डंडा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन,सशक्त महिलाओं से किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया तरारी विधानसभा के सहार प्रखंड कई गांवों में जन संवाद।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, ढाई हजार से अधिक पदों पर सैकड़ों कंपनी करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

rktvnews

बागपत:लोक सेवा आयोग परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment