RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीवी मुक्ति वाहिनी द्वारा कई चिकित्सक सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “जिले के कुछ प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम उनके ऑफिस में हुआ।डॉ प्रवीण कुमार, डॉ संजय कुमार ,डॉ विनोद कुमार, डॉक्टर ए अहमद ,डॉ दयानंद प्रसाद, डॉ राजीव कुमार, डॉ आशुतोष कुमार को भी गमला सहित पौधों देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहां की हम लोगों को सम्मानित कर संस्था ने एक दायित्व और जिम्मेवारी सौंपा है ,जिसे हम बखूबी से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निभाते हैं और हम निभाएंगे। टीवी मुक्ति वाहिनी के जमीरा की रहने वाली अंजना सिंह ने बताया कि इस संस्था के अधिकांश सदस्य कभी न कभी टीवी रोग से पीड़ित रहे हैं ।हम टीवी रोगियों के दर्द को जानते हैं ।संस्था के युवराज सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित सारे लोगों का धन्यवाद किया एवं जनता से टीवी मुक्त भारत बनाने की अपील की। आयोजन में कार्यालय के तारकेश्वर जी, रामजी बाबू ,दिनेश जी ,रविंद्र बाबू, राणा जी एवं गार्ड सतेन्द्र कुमार ने सहयोग किया।

Related posts

भोजपुर:सदर अस्पताल आरा में डिफिकल्ट कन्वर्सेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजि।

rktvnews

शहीद कृष्ण कुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण जवानों के पराक्रम से देश महफूज – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा परिवार द्वारा अ.प्रा.कर्मियों का हुआ सामुहिक विदाई सह सम्मान समारोह।

rktvnews

दरभंगा:वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट लागू करे सरकार: शिवेंद्र

rktvnews

उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुंदा पहुंच किया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ते तापमान में पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना पुनीत कार्य : एस पी मिस्टर राज

rktvnews

Leave a Comment