RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में ELC की बैठक संपन्न।

SIR के तहत प्राप्त प्रपत्र-6, युवा मतदाता पंजीकरण एवं ELC 2.0 की प्रगति की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य तथा Electoral Literacy Club (ELC) के समन्वयकों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्राप्त दावा/आपत्तियों, प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण, 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पंजीकरण तथा ELC 2.0 के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण एवं गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 05 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में पात्र नागरिकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।

जिले में प्रपत्र-6 के कुल 44,025 आवेदन प्राप्त…

समीक्षा के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त प्रपत्र-6 की स्थिति से अवगत कराया गया। जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक कुल 44,025 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त प्रपत्र-6 की स्थिति में 28-धनवार से 7,120, 29-बगोदर से 11,472, 30-जमुआ से 6,141, 31-गांडेय से 6,118, 32-गिरिडीह से 5,586 तथा 33-डुमरी से 7,592 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं।

18-19 आयु वर्ग के 20,219 युवाओं के प्रपत्र-6 प्राप्त…

बैठक में विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस आयु वर्ग से संबंधित कुल 20,219 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार धनवार में 3,523, बगोदर में 5,990, जमुआ में 2,034, गांडेय में 2,876, गिरिडीह में 2,304 तथा डुमरी में 3,492 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने निर्देश दिया कि UDISE+ में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र युवाओं की सूची तैयार कर छात्रवार मतदाता पंजीकरण की स्थिति का सत्यापन किया जाए। साथ ही संबंधित प्रतिवेदन 25 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन शाखा, गिरिडीह को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

ELC 2.0 के तहत 162 ELC का पंजीकरण..

बैठक में ELC 2.0 के अंतर्गत Electoral Literacy Clubs के व्यवस्थित ऑनलाइन पंजीकरण एवं गतिविधियों की निगरानी की भी समीक्षा की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 18 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 162 ELC का पंजीकरण दर्ज किया गया है। इनमें 77 पंजीकरण ERO/DEO Login में लंबित हैं, जबकि 85 पंजीकरण DEO Login से सत्यापित किए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्रवार कुल ELC पंजीकरण में धनवार 26, बगोदर 35, जमुआ 36, गांडेय 18, गिरिडीह 27 तथा डुमरी 20 शामिल हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं ELC समन्वयकों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं के मतदाता पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए लंबित पंजीकरण एवं सत्यापन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को प्रपत्र-6 के लंबित आवेदनों के नियमानुसार निष्पादन, पात्र युवाओं के पंजीकरण की स्थिति के सत्यापन तथा ELC 2.0 के अंतर्गत लंबित ऑनलाइन पंजीकरण को समयबद्ध रूप से पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सहायक समाहर्ता, यश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पायल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी,विनय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिर रहे हैं और भी पुल, और बहुत सारे!!

rktvnews

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- अपहरण को हटा दें तो आज नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी।

rktvnews

सारण:फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर किया गया उन्मुखीकरण, सीएचओ की भूमिका पर की गयी चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अवैध हथियार का करते थे कारोबार,हुए गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को अवश्य सुने:भाजपा

rktvnews

भोजपुर:ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती का 137वा जयंती समारोह संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment