RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : सहेली कक्ष का हुआ उद्घाटन! शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय मे सहेली कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन करते वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद। साथ मे राजेंद्र ओझा, विष्णु शंकर सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे सहेली कक्ष का उद्घाटन वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद ने फीता काट कर किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णुशंकर सिंह ने सहेली कक्ष के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सहेली नोडल शिक्षिका बबीता कुमारी ने किशोरी स्वास्थ्य के साथ-साथ सहेली कक्ष की आवश्यकता के बारे मे बताया। विदित हो कि बिहार शिक्षा परियोजना, भोजपुर के समग्र शिक्षा के तहत किशोरियों के लिए कार्यक्रम अंतर्गत सखी सहायता डेस्क अधिष्ठापित किया गया है। इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र ओझा ने बच्चियों के पठन-पाठन के संबंध मे जानकारी दी। इस अवसर पर हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह, राजेंद्र ओझा, उमेश पांडे, रेयाज वारिस खान, दिलीप कुमार सिंह, नागेन्द्र जी, रीता कुमारी, विकी जी, संजीव कुमार, चांद जी, रानेश कुमार सिंह, बबिता कुमारी सहित कई शिक्षक तथा शिक्षिका उपस्थित  थे।

Related posts

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

rktvnews

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

rktvnews

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तईप एर्दोगन को बधाई दी

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सुशासन के साधन के रूप में नागरिक केंद्रित संचार पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारत-इज़राइल मैत्री – औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के एक नए युग की शुरुआत

rktvnews

Leave a Comment