RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

माखाबुचा समारोह का आयोजन सनमलुआंग मंडप में किया गया जहां भारत से लाए गए पवित्र अवशेष रखे गए हैं।

नई दिल्ली/पीआईबी,24 फरवरी।थाईलैंड में बौद्धों के लिए पांच सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक, पवित्र माखाबुचा (माघ पूजा) समारोह का आयोजन थाईलैंड के सम्मानित सोमदत और अन्य वरिष्ठ भिक्षुओं द्वारा भव्यतापूर्वक किया गया। यह समारोह उसी स्थान पर हुआ जहां भारत से लाए गए भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेष रखे गए हैं। ये अवशेष थाईलैंड और बौद्ध धर्म की जड़ों के बीच गहरे आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक हैं।
माखाबुचा दिवस (माघ पूजा) भगवान बुद्ध द्वारा अपने शिष्यों को दी गई शिक्षाओं को चिह्नित करने वाला एक धार्मिक उत्सव है। माखाबुचा पारंपरिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार तीसरे चंद्र माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। माखा शब्द पाली भाषा में “माघ” शब्द से आया है और यह तीसरे चंद्र माह को संदर्भित करता है, जबकि बुचा का अनुवाद “पूजा करना” के रूप में किया जा सकता है, जो दोनों बौद्ध धर्मग्रंथों में प्रयुक्त पाली भाषा से लिए गए हैं। इसलिए, माखाबुचा शब्द तीसरे चंद्र माह पर पूजा करने के दिन को संदर्भित करता है।
माखाबुचा, बौद्ध कैलेंडर का पहला महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार, थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया सहित ऐसे देशों में मनाया जाता है, जहां अधिकांश बौद्ध थेरवाद बौद्ध धर्म का अभ्यास करते हैं, जिसे “दक्षिण का बौद्ध धर्म” भी कहा जाता है।
थाईलैंड में 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भारत से लाए गए पवित्र अवशेषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंडप में आते हैं।
इसके अलावा, आज सैनामलुआंग मंडप में डॉ. सुपाचाई वीरफुचोंग द्वारा “बुद्ध के बाद से अब तक थाई भारत मित्रता” पर एक विशेष वार्ता भी आयोजित की गई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

रायपुर : आवर्ती चराई योजना से आर्थिक समृद्धि की राह हुई प्रशस्त।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पांच व्यक्तियों को चौकीदार पद पर कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

भारत का सबसे लोकप्रिय ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब प्रतापगढ़ में भी उपलब्ध।

rktvnews

हनुमानगढ़ : नशे के ऑफर को ‘ना‘ कहना सीखना होगा : जिला कलेक्टर

rktvnews

चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया।

rktvnews

Leave a Comment