RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बाल श्रम को समाप्त हेतु समाज को जागरूक करें : डीएम

विमुक्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सुनिश्चित करें-डीएम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)07 मार्च। गुरुवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में (कार्यालय प्रकोष्ठ ) जिला स्तरीय बाल एवं किशोर श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष में 2024 25 में अब तक 35 बाल श्रमिकों को श्रम संसाधन कार्यालय दरभंगा द्वारा विमुक्त कराया गया। इसके नियोजकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि दूसरे जिले से संबंधित पांच बाल श्रमिक भी है।
दरभंगा जिला से संबंधित 30 विमुक्त बाल श्रमिकों में से 25 बच्चों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में भुगतान कर उसे एफडी करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के परिवार को राशन कार्ड,बिजली कनेक्शन,लेवर कार्ड आदि से आच्छादित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है।
बैठक में उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंदन सदा,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment