RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शतरंज प्रतियोगिता में जीत पर जेजे कालेज की प्राचार्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, अंतर महाविद्यालय, शतरंज प्रतियोगिता, 2024- 2025 का आयोजन 8 एवं 9 जनवरी को महंत महादेव महिला महाविद्यालय,आरा में हुआ ।इस प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसपी जैन कॉलेज, सासाराम, वीकेएसयू,आरा और एचडी जैन कॉलेज,आरा की टीम शामिल शामिल हुई। इसमें सर्वाधिक स्कोर प्राप्त कर जगजीवन कॉलेज की टीम प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही। प्रतियोगिता में सफल शतरंज खिलाड़ियों को शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के माध्यम से भी जीवन को सफल और सुंदर भविष्य बनाया जा सकता है। इसके लिए सतत अभ्यासरत रहने की जरूरत है।इन खिलाड़ियों को आगे भी प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात बताई और उच्च स्तरीय जीत प्राप्त करने की मंगल कामना की।इस अवसर पर कॉलेज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में छात्र विष्णु शंकर ओझा,अभय शाह, कुमार वैभव, अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित और प्रोत्साहित किया।

Related posts

भारत का बजट 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

rktvnews

महिला कालेज में नवनियुक्त अतिथि शिक्षकों का हुआ स्वागत!शिक्षण कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बरतें:प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

नवादा :निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल,मयंक बरबड़े द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोपाल:श्रीमद्भगवद् स्वगीता का भव्य पुस्तक विमोचन समारोह बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment