RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : नहाने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे दोनो किशोर के शव के साथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गाॅव मे  स्नान करने गये दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक दूधघाट गाँव निवासी हरेंद्र बिंद का 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा लालबाबू बिंद का 12 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया जाता है। दोनों किशोर बाढ के पानी मे स्नान कर रहे थे। स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने और डूबने के कारण दोनो की मौत हो गई। लोगों द्वारा दोनों किशोर को बचाने का काफी प्रयास किया गया पर बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पानी से निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहपुर लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्य इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि हरेन्द्र बिंद मूल रूप से थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा के रहने वाले हैं लेकिन कुछ वर्षो से परिवार के साथ अपने ससुराल दूधघाट मे ही रह रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि दोनों किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है और मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता है।

Related posts

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

आरबीआई ने दिल्ली में वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज़ के तीसरे क्षेत्रीय स्तर के दौर का आयोजन किया।

rktvnews

महेंद्रगढ़:डीसी ने सुनीं नागरिकों की शिकायत।

rktvnews

भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क ने फिनटेक और बैंकिंग सेवाओं में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर में 24वां उद्यमिता केंद्र फिनग्लोब का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment