RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :रोटी बैंक राहगीरों को गर्मी से बचाव हेतु पिला रहा है शरबत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लगातार पच्चीसवे दिन रिक्शा-ठेला चालको ,आम राहगीर को शरबत पिलाने का कार्य किया । जिसका नेतृत्व आरा रोटी बैंक के आशुतोष सिंह,शहर यातायात प्रभारी नागेंद्र राम सनातन गंगा समिति के डॉ संदीप कुमार ने किया ।शहर यातायात प्रभारी ने रोटी बैंक की सराहना करते हुये कहा क मुझे भी इस माध्यम से समाज सेवा का अवसर मिलते आ रहा है।इस मुहिम के व्यवस्थापक कुमार मोहित ने बताया की सेवा का मुख्य आधार बनाकर हम सभी पुनीत कार्य में लगे हैं और अनेकों सेवा कार्य में जुड़कर अपना सहयोग भी कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को सेवा हो,लाभ पहुंचे यहीं उद्देश्य भी है।शहर के विभिन्न स्थानों पर रोज सेवा के साथ स्वयं सेवक उपलब्ध रहते है। वैसे हमारा लक्ष्य रिक्शा ठेला चालक,आम राहगीर और कमजोर लोग हैं।इस मुहिम में मुख्य रूप से राजेश कुमार,सतीश सिंह ,निर्मल कुमार,शिक्षिका कुमकुम सिंह,माया कुमारी अभिनव ,मो अशरफ़,बिपिन यादव,अजय,ऋतिक कुमार,राजकुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 23 जुलाई 26

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे दीपावली व छठ के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 25

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment