RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवा व जान बचाने का उत्तम साधन है स्वैच्छिक रक्तदान : भुवन पांडेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।प्रेरणा एक पहल फाउंडेशन” के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजिन रेडक्रॉस ब्लड संग्रह केन्द्र आरा में किया गया। जिसमें 15यूनिट रक्तदान हुआ।प्रेरणा के फाउंडर भुवन पांडेय ने बताया की एक प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति का रक्त के अभाव में इलाज ना रुके या जीवन ना रुके। इसके लिए सबसे सरल और बढ़िया उपाय है रक्तदान करना।अध्यक्ष बब्लू सिंह ने बताया की आज शिविर में कुल 15 स्वयंसेवक रक्तदान किये आगामी 29 मई को पवन सत्यार्थी के जन्मदिवस के अवसर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।रक्तदान करने वाले में भुवन पांडेय,चंदन कुमार, दीपू मिश्रा, रजनीश सिंह, विशाल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता,गौतम कुमार, विशंभर यादव, मोहन प्रसाद, ऋषिकेश सिंह, रवि रंजन, रवि शंकर कुमार, प्रतिक राज, अमर कुमार एवं मनोहर कुमार। कार्यक्रम का संचालन बिट्टू पांडेय ने किया।सचिव विभा कुमारी ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है।सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।

Related posts

गढ़वा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री।

rktvnews

पटना:आदर्शवादी शिक्षाविद और भाव-प्रवण कवि थे मेजर बलबीर सिंह ‘भसीन’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं : उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:गरीबों की सेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्व. योगेन्द्र चैधरी: सरोज कुमार

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी गुंजन सिंह ने किया रेडक्रास सोसायटी में झंडोत्तोलन।

rktvnews

Leave a Comment