RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

धूमधाम से निकली श्रावण अधिक माह चतुर्थ सवारी।

उज्‍जैन/भोपाल 31 जुलाई। भगवान श्री महाकालेश्‍वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चौथे सोमवार को सायं 04 बजे परम्‍परानुसार श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये। जिसमें पालकी में श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर, हाथी पर श्री मनमहेश, बैलगाडी में गरूड पर शिवतांडव एवं बैलगाडी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्‍वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले।
श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व माखन सिंह चौहान, केबिनेट मंत्री व अध्यक्ष मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण, विभाष उपाध्याय, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, आचार्य शेखर जी महाराज, ने महाकालेश्‍वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा द्वारा संपन्‍न कराई गई।
महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन उत्तर विधायक पारसचंद्र जैन, कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम उज्जैन, आयुक्त नगर पालिक निगम रोशन सिंह, प्रशासक संदीप सोनी, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा ‘गुरु’, श्री राम पुजारी आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के तिवारी आदि उपस्थित थें। सभी गणमान्यो में पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया।
कहारों द्वारा पालकी जैसे ही मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची वहां सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। उसके पश्यात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी परंपरानुसार अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रामघाट पहुची ।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

रेड क्रॉस की पहल पर लाचार मरीज को सदर अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया गया!मरीजों की सेवा में तत्पर है अमरदीप कुमार जय

rktvnews

गोपालगंज: 04 माह के मासूम को उत्तर प्रदेश के दंपत्ति ने लिया गोद।

rktvnews

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया भ्रमण!आपदा संबंध प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों संग की बैठक

rktvnews

सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में बेटी के लिए उठाया सुरक्षात्मक कदम,पड़ा राजेश पर ही भारी; सुमित राघवन ने साझा किया अपना नजरिया।

rktvnews

Leave a Comment