RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर किया पौधारोपण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।मोतिरामपुर निवासी संदीप पांडेय के 25 वी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आम का पौधे लगाएं गए।पौधारोपण का नेतृत्व डॉ काशी पहलवान ने किया।
इस अवसर पर पर्यावरण विद रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि धरती पर निवास करने वाले प्रत्येक जीव के लिए पौधे जीवनदायी महत्व रखते हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पेड़-पौधे ही सबसे मजबूत ढाल हैं। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करें और दूसरों को भी पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें। पौधे लगाने के साथ-साथ लगाए हुए पौधों का संरक्षण संवर्धन भी जरूर करें। शिक्षक डाॅ सुनिल पांडेय ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि जीवन के लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी हो गया है। हरे पेड़ों का कटान बहुत तेजी से हो रहा है। इसी तरह चलता रहा को बिना हरियाली यह धरती प्रदूषण से नर्क बन जाएगी ।कार्यक्रम में डॉ सुनील पांडेय, काशी पांडेय, अंकित पांडेय ,आदर्श पांडेय सहित अनेक शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 31 अक्टूबर 25

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:झार जल पोर्टल की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का नेतृत्व किया।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में रेल बजट और क्षेत्र की रेलवे समस्याओं को उठाया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment