RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की।

वीडियों कॉल कर दी बधाई,पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में विवेक रही अहम भूमिका।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)09 अगस्त।भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेशवासी भी इस जीत का जश्न मना रहे है, क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल कर विवेक और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस लगन और परिश्रम से भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशांसनीय है।
उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश राज्य हॉकी आकादमी के पूर्व खिलाड़ी रहे विवेक सागर दूसरी बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके पूर्व टोक्यों ओलंपिक-2020 में भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था।

Related posts

7 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

समस्तीपुर:स्वामी विवेकानंद युगपुरुष थे: डॉ लाभ

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र, पुणे में कृषि हैकाथॉन में शामिल हुए।

rktvnews

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान को गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑफ-कैंपस केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति मिली।

rktvnews

Leave a Comment