RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

गढ़वा:भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2025:उम्मीदवार 11 से 31 जुलाई 2025 तक कर सकेंगे आवेदन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)24 जुलाई।इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन एयर फोर्स की ऑफिसियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। इस भर्ती में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता को दो श्रेणियों में बांटा गया है, विज्ञान वर्ग और गैर-विज्ञान वर्ग।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता

1. भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या 12वीं कक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया होना चाहिए।

2.साथ ही उम्मीदवारों के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाईल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में इंग्लिश के साथ कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हुए होने चाहिए।

3.अन्य स्ट्रीम के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10+2 में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए और इंग्लिश विषय में भी 50 फीसदी अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इसके अलावा उनके पास दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स भी न्यूनतम 50 फीसदी पास अंकों के साथ होना चाहिए।

4.आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो।

अधिक जानकारी के लिये भारतीय वायु सेवा की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Related posts

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

वृष्टि की टापुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार।

rktvnews

भोपाल:हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मध्यप्रदेश बन रहा है आकर्षण का केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भाजपा भोजपुर का व्यापारी सम्मेलन संपन्न! आर के सिंह और रामकृपाल यादव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाया और भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

rktvnews

दुमका:प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment