RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:जन्मदिन पर कट्टा से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।बड़हरा प्रखंड के सेमरिया गांव में जन्मदिन के मौके पर कट्टा से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सेमरिया गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। युवक जन्मदिन मनाने के दौरान कट्टा हाथ में लेकर केक काटने का वीडियो बनाया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़हरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को वीडियो में दिखाई दे रहा कट्टा अब तक बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष नागेंद्र पाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें युवाओं में गलत संदेश देती हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

रायपुर : मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

भोजपुर:11 वर्षो के स्वर्णिम सेवा काल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है : रामकृपाल यादव

rktvnews

भोजपुर: युवक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 583 करोड़ रुपए के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा।

rktvnews

Leave a Comment