RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मनोविज्ञान विभाग द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।महंथ महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “योग जागरूकता कार्यक्रम” के अंतर्गत “मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस का संगम” विषय पर एक विभागीय सेमिनार पीजी सेमेस्टर–2 की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया।जिसका संचालन प्रो डॉ.सुधा सिंह द्वारा किया गया, जबकि उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब एवं अन्य के दीप प्रज्वलन से हुआ।
श्रीमती वीनू ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। वहीं डॉ. विजय श्री ने श्वसन से संबंधित योगाभ्यास का प्रदर्शन कर छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सादिया हबीब ने भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता को रेखांकित किया। डॉ. रश्मि गुप्ता ने महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर गर्भाशय एवं मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।छात्राओं में खुशी कुमारी, मुस्कान, निशा कुमारी, खुशबू राय, मनीषा एवं विक्की कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।डॉ. कंचन कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए योग के माध्यम से मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर बल दिया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:SIR-2026 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष सहायता शिविरों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से इन्यूमरेशन फॉर्म शीघ्र जमा करने की अपील।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के मुख्य पार्षद के चुनाव का मामला पहुॅचा राज्य निर्वाचन आयोग।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान पहुंचे प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर!प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment