RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)14 अप्रैल। आज भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट,भोजपुर के बैनर तले मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह ने व संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।इस अवसर पर सभी ने डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश कुमार सुमन ने कहा की अंबेडकर जी सामाजिक न्याय के संघर्ष के योद्धा थे।उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 और मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी। उन्होंने ने कहा की अंबेडकर जी ने काफी संघर्ष से ग्रामीण परिवेश में रहकर शिक्षा ग्रहण की थी।उनका लिखा संविधान आज भी लागू है।
इस अवसर अन्य वक्ताओं ने भी अंबेडकर की जीवनी और संघर्ष पर प्रकाश डाला।उपस्थित वक्ताओं और लोगो में मुख्य रूप से उमा शंकर साहू,धर्म कुमार राम,अवधेश पासवान,गोविंद,जय राम सिंह,पंकज कुमार,मुकेश,राज देव,सुरेंद्र,रामकुमार,अनिल महतो,सोमारू यादव,छोटे जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रघुनाथपुर स्टेशन ट्रेन घटना पर सर्जन डॉक्टर विकास…….

rktvnews

उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षा की,दिये कई निर्देश।

rktvnews

जबलपुर:स्वदेशी ही था राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के अंग्रेजों से संघर्ष का मूल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

पटना: अनिल कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment