RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

गढवा/ झारखंड 29 सितंबर ।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक में अतिरिक्त नामांकन एवं अद्यतन केन्द्रों की आवश्यकता तथा सुदूर क्षेत्रों में नामांकन केन्द्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी आयु समूहों में आधार संतृप्ति (Saturation) और बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट करने का निर्देश दिया गया। UIDAI राज्य रजिस्ट्रार और CSC E-Governance द्वारा जिला / प्रखण्ड स्तर (ASK’s) की स्थापना, आधार जुड़े जन्म पंजीकरण (ALBR) का कार्यानवयन, आधार में मोबाईल अपडेट में प्रगति, विभिन्न योजनाओं और संबंधित मुद्दों में आधार का उपयोग पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों की निगरानी रखने एवं आधार नामांकन केन्द्रों और अनुपालन या संबंधित शिकायतों पर गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया। आधार खो जाने या पंजीकरण रसीद खो जाने की समस्या का समाधान हेतु जिला स्तर पर आईडी उपलब्ध कराने को कहा गया।
उपायुक्त ने आधार कार्ड निर्माण पर जोर देते हुए वर्तमान में जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित सीएससी/प्रज्ञा केंद्र की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने आधार कार्ड निर्माण को लेकर पंचायत भवनों में भी आधार कार्ड निर्माण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं जिले के मुसहर परिवार जिनका किसी तकनीकी समस्या के कारण अब अतः आधार कार्ड निर्माण नही हो पाया है, उनका प्राथमिकता के आधार पर आधार कार्ड निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आधार कार्ड की प्राथमिकता को देखते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने समेत कई अन्य कार्यों के किए आधार कार्ड का होना काफी आवश्यक है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर आमजनों का आधार कार्ड निर्माण करवाएं। उन्होंने कई जरूरी स्थानों पर आधार कार्ड निर्माण केंद्र खुलवाने हेतु भी विभाग से पत्राचार करने को कहा। जिससे आमजनों को आधार कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ए० के० मांझी, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह, सीएससी मैनेजर मनीष केसरी एवं कौशल किशोर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:हरिशंकर परसाई जन्मशती समारोह अन्तर्गत व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

साइबर ठगों के आगे खुद को अपंग महसूस करता सरकारी तंत्र।

rktvnews

दीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

वैम! दिल्ली में मंगा, एनीमे और वेबटून प्रतिभाओं का आकर्षण।

rktvnews

Leave a Comment