
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक जागरूकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिल्ली के एक निजी होटल में Sanatani Ganga Foundation एवं International Festival of Rivers के संयुक्त तत्वावधान में “हेरिटेज एक्सीलेंस अवार्ड 2026” समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और थाईलैंड सहित छह देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल Kavinder Gupta मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही Acharya Pramod Krishnam समेत कई संत-महात्माओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।सांस्कृतिक एवं धार्मिक योगदान के लिए श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति को “हेरिटेज एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैप्टन प्रवीण सिन्हा थे। समारोह में सनातनी गंगा फाउंडेशन के भोजपुर अध्यक्ष संदीप जी भी उपस्थित रहे। वहीं समिति को मिले इस सम्मान पर महासचिव शंभू चौरसिया, नवीन प्रकाश, रोहित सिंह बजरंगी, बादल जालान, हरेंद्र चंद्रवंशी, राजेश्वर पासवान, बीरेंद्र सिंह, आर.के. उपाध्याय, हरिओम सिंह समेत कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर की।
