RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की शुभकामनाएँ दी!जन-प्रतिनिधि अपने कर्त्तव्यों एवं जन-कल्याण के प्रति संकल्पित हों :मुख्यमंत्री चौहान

RKTV NEWS/30 जून।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त जन-प्रतिनिधियों को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि “यह अवसर जन-प्रतिनिधियों को उनके जनसरोकारों के प्रति संकल्पबद्ध करता है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के केंद्र में विधायी निकायों की सक्रिय, सकारात्मक भूमिका का स्मरण दिलाता है। आइए वर्ल्ड पर्लियामेंट दिवस पर हम सभी जन-प्रतिनिधि अपने कर्त्तव्यों एवं जन-कल्याण के प्रति संकल्पित हों।” उल्लेखनीय है संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस प्रति वर्ष 30 जून को अंतरसंसदीय संघ (आईपीयू) द्वारा राष्ट्रीय योजनाओं और रणनीतियों में संसद के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। इसे वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव से स्थापित किया गया था।

Related posts

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

लकड़ी पर उकेरी हुई वोटुड़ी कलाकृति को जिला कलेक्टर को किया भेंट।

rktvnews

भोजपुर:देशी शराब बनाने वालों पर डीएम की पैनी नज़र, कहा पहचान कर करें कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज पार्टी की जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय खान ब्यूरो 1 मार्च को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाएगा।

rktvnews

पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन – 2023

rktvnews

Leave a Comment