RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आजादी को छीन गुलाम बनाने की साज़िश है: सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में भाकपा – माले जांच दल पहुंचा दुलमचक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 नवम्बर।आज भाकपा – माले का एक जांच दल चौरी थाना के दुलमचक गांव पहुंचा।इस दल का नेतृत्व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने किया। दल में मदन सिंह चंद्रवंशी, पूर्व प्रत्याशी तरारी, उपेन्द्र भारती प्रखण्ड सचिव तरारी, दिलीप कुमार प्रखण्ड सचिव सहार, राम किशोर राय वरिष्ठ नेता माले शामिल थे।
बात चीत के क्रम में जनता ने बताया कि 6 नवम्बर 25 को बूथ पर वोक्स वोट का विरोध करने के कारण पुलिस और गांव के दबंग मिल कर हमारा आई कार्ड छीन लिया।
अगले दिन नरेंद्र राय और उनका भगिना विरोध करने वालों को मारने के लिए कट्टा लेकर गांव में घूम रहा था।
उपस्थित लोगों ने बताया कि निक्की देवी फांसी लगा कर मर गई थी। उसका लाश कम्बल डाल कर खाट पर घटना स्थल पर लाया गया था। जो खाट अभी तक मौजूद है। लोगों ने बताया कि अगर गोली लगी होती तो खून गिरता लेकिन एक बूंद भी नही गिरा था। यह काम यादव जाति को फसाने के नियत से कराया गया।
अभी गांव में भय के महौल बना हुआ है। पुलिस भी गरीब जनता पर दमन कर रही है। रात में घर घर जा कर छापेमारी कर रही है। महिलाओं को धमकी देने गली गलौज कर रही है। एक भी एफआईआर नही किया जा रहा है। थाना प्रभारी आवेदन फाड़ देते हैं।
सुरेंद्र सिंह के घर का दरवाजा पुलिस द्वारा तोड़ दिया गया है।
इस मौके पर सुदामा प्रसाद ने कहा कि आजादी को छीन गुलाम बनाने की साज़िश है। चुनाव पूर्व एसाईआर के नाम पर गरीबों का नाम काटा गया। यह चुनाव पर कब्जा करना चाहते हैं। चुनाव के दिन भाजपा वोक्स वोट करना चाहती थी फिर भी दुलमचक के आम जनता द्वारा वोक्स वोट रोकने की सफल प्रयास किया गया। इसके प्रतिशोध में मृत महिला को आगे कर गरीब जनता को फसाने का कोशिश हो रहा है।
उन्होंने कहा कहा कि पुलिस की भूमिका पक्षपात हैं। वोक्स वोट रोकने वाले जनता पर 7 एफआईआर हुआ है। जनता के तरफ से आवेदन को फाड़ दिया जा रहा है।
गांव में पुलिस मौजूद हैं फिर भी सामन्तो द्वारा चन्दन बैठा पिता शिवजी बैठा का मार कर सर फोड़ दिया गया। बटाईदार किसानों को धान की कटनी नही होने दिया जा रहा है।

Related posts

बिहार:भोजपुर: शरद पूर्णिमा के अवसर पर महुली गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत जिला कार्यालय में किया गया झंडा वितरित।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment