RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:हिन्दी दिवस पर बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे साहित्यकार ।

साहित्य सम्मेलन ने हिन्दी को ‘राष्ट्रभाषा’ बनाने हेतु देश की सभी साहित्यिक संस्थाओं से भी किया यह आह्वान

सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक में लिए गए अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय, समारोहों की सूची में ‘विद्यापति’ शामिल

RKTV NEWS/पटना(बिहार)23 नवम्बर। आगामी हिन्दी दिवस पर बिहार के सभी ज़िला मुख्यालयों सहित अनुमंडल और प्रखंडों में बिहार के साहित्यकार, ‘हिन्दी’को भारत की ‘राष्ट्रभाषा’ बनाए जाने की माँग के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखेंगे। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने अपनी सभी ज़िला शाखाओं को इस हेतु सज्ज होने को कहा है। यही आह्वान देश की सभी साहित्यिक एवं भाषा संस्थाओं से भी किया जा रहा है। सभी साहित्यिक संस्थाएँ अपने-अपने कार्यालयों में, यथा-साध्य सार्वजनिक स्थानों पर एक दिवसीय उपवास कर सरकार को अवगत कराएँ कि भारत के लोग, चाहे जिनकी जो भी मातृ-भाषा हो, सबके सब यह चाहते हैं कि ‘राष्ट्रभाषा’ के रूप में भारत की एक संपर्क भाषा हो और अंग्रेज़ी की बाध्यता समाप्त की जाए।

यह निर्णय रविवार की संध्या सम्मेलन सभागार में आयोजित कार्यसमिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक में लिया गया। सदस्यों का विचार था कि जबतक कोई एक भाषा, भारत की भाषा नहीं बनती तब तक पूरा भारत आपस में संवाद नहीं कर सकेगा और यह सम्मान किसी भारतीय भाषा को ही मिलना चाहिए, अंग्रेज़ी को नहीं। सदस्यों ने यह भी माना कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने से देश की किसी भी अन्य भाषा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, हिन्दी केवल अंग्रेज़ी का स्थान लेगी, जो उसका संवैधानिक अधिकार है।

बैठक में सम्मेलन द्वारा पूरे वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी सूची बनायी गयी, जिसमें मैथिल कोकिल विद्यापति एवं सम्मेलन के पूर्ववर्ती सभी अध्यक्षों एवं संत कवियों को जोड़ा गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सम्मेलन का अगला दो दिवसीय महाधिवेशन फरवरी माह में किया जाए।

बैठक में सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, प्रधानमंत्री डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, महिला साहित्यकार परिषद की अध्यक्ष किरण सिंह, लोकभाषा मंत्री डा पुष्पा जमुआर, अर्थमंत्री कुमार अनुपम, पुस्तकालयमंत्री डा नागेश्वर प्रसाद यादव, संगठन मंत्री ईं अशोक कुमार, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, आचार्य विजय गुंजन, डा मेहता नगेंद्र सिंह, ज्ञानवर्धन मिश्र, श्याम बिहारी प्रभाकर, डा सुमेधा पाठक, आराधना प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, प्रवीर कुमार पंकज, डा रेणु मिश्र, डा सीमा रानी, डा विद्या चौधरी, चंदा मिश्र, डा मीना कुमारी परिहार, डा अर्चना त्रिपाठी, ज्योति मिश्रा, परवेज़ आलम, डा शालिनी पाण्डेय, सागरिका राय, डा मनोज गोवर्धनपुरी, सुजाता मिश्र,ईं बाँके बिहारी साव, सदानद प्रसाद, मीरा श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, कमलनयन श्रीवास्तव, इन्दु भूषण सहाय, डा अंकेश कुमार, शंभुनाथ पाण्डेय, निर्मला सिंह, संजय कुमार शुक्ला, अनीता मिश्र सिद्धि, डा आशा रघुदेव, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि सम्मेलन के अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी करें दवाओं का सेवन : मुखिया

rktvnews

स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा भोजपुर द्वारा आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई अभियान चला।

rktvnews

आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट

rktvnews

भोजपुर : शोक संतप्त परिवार से मिले भाजपा नेता भुअर ओझा।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:अपेक्स विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह आयोजित।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर,नथमलपुर,मटुकपुर,और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची।

rktvnews

Leave a Comment