RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 30 मई से 30 जून तक लगातार एक महीना तक चलने वाला जनसंपर्क कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान को 05 जुलाई तक विस्तार कर दिया गया।इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने देते हुए कहा कि जन संपर्क अभियान को 05 जुलाई तक जिले भर मे चलाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में अभी तक बूथ,मंडल,विधानसभा और लोकसभा स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम किए गए। जिलाध्यक्ष द्वारा पूरे कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को जिला कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा को सह संयोजक बनाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा और मंडल स्तर तक प्रभारी बनाए गए है। केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्षों की उपलब्धियों को बताया गया। इस 1 महीने के दौरान प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं का जिला में दौरा हुआ।
कार्यक्रम के जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह अभी तक हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुर जिला में 1 जून को आरा लोकसभा प्रेस वार्ता से किया गया था, जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भीम सिंह, पूर्व कृषि मंत्री स्थानीय विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ,जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ,पूर्व विधायक शिवेश राम सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र और आरा लोकसभा क्षेत्र की 9 वर्षों की उपलब्धियों को प्रेस के साथ साझा कर लोगों के पास पहुंचाया गया ।1 जून को ही जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। 5 जून को राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का विकास तीर्थ कार्यक्रम के दौरान आरा लोकसभा क्षेत्र मे केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। उसी दिन राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा आरा स्टेशन परिसर और कोईलवर में जनसभा कर लोगों को उपलब्धियों के बारे में बताया गया। तावड़े द्वारा शहर के 10 प्रबुद्ध जनों के घर जाकर संपर्क करते हुए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष की परिचर्चा की गई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सहभोज में भी शामिल हुए।
इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में 11 जून को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट किया गया जिसमें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से आए हुए सोशल एक्टिविस्ट को केंद्र सरकार के साथ-साथ अपने क्षेत्र के 9 वर्षों की विकास के कार्यों का लेखा-जोखा रखा 11 जून को ही आरा लोकसभा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व लोकसभा सांसद मीना सिंह सहित विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह जीवन कुमार ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए देश की आर्थिक विकास और देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ने की बात की थी।
18 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी बूथो पर सुना गया।
21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योगाभ्यास किया गया।
21 जून को ही बिहिया हाई स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावडे ने जनसभा को संबोधित करते हुए 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के आह्वान के साथ 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता को बताया। उसी दिन विनोद तावड़े ने संदेश विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन कुल्हरिया में शामिल होकर लाभार्थियों के साथ सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व को मनाया। तावड़े द्वारा आरा लोकसभा टिफिन बैठक वरिष्ठ कार्यकताओ के साथ किया गया।
18-22 जून को सभी सातो विधानसभा मे सातो मोर्चा द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन किया गया।
23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप में सभी 32 मंडलों के अंतर्गत बूथों पर मनाया गया।
25 जून को आपातकाल को याद करते हुए पार्टी द्वारा काला दिवस मनाया गया।काला दिवस पर प्रबुद्धजनों के साथ आरा लोकसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप मे राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने इमरजेन्सी के काल मे लोकतंत्र की हत्या और उसी हत्यारी पार्टी कांग्रेस के गोद मे सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के उपजे नेताओं के बैठने की बात कही। उसी दिन राजेंद्र गहलौत द्वारा बड़हरा विधानसभा के चार स्थानो पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जनसंपर्क सम्मेलन समारोह को भी संबोधित किया गया।
26 जून को प्रधानमंत्री द्वारा भोपाल से बूथ कार्यकताओ का संबोधन का सीधा प्रसारण सभी विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलो के बूथो पर देखा और सुना गया।
20-30 जून तक विशेष घर-घर संपर्क कार्यक्रम के दौरान सभी 32 मंडलो के सभी बूथो पर नेता,कार्यकताओ के द्वारा घर-घर जा कर संपर्क करते हुए केन्द्र सरकार की नौ साल बेमिसाल पुस्तिका का वितरण और उपलब्धियों को लोगो तक पहुँचाया गया।
सभी विधानसभा क्षेत्रो मे लाभार्थी सम्मेलन कर लाभार्थियों के साथ विचारो को साझा किया गया। एक माह से चल रहे
उक्त महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम मे सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश के नेतागण,जिला प्रभारी,लोकसभा प्रभारी,मंडल पदाधिकारिगण,बूथ कार्यकर्तागण सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ताओ की सहभागिता रही है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

भोजपुर :धनुष भंग होते क्रोधित हुए परशुराम, सीता और राम का हुआ विवाह।

rktvnews

इंदौर जिले में गणतंत्र दिवस अपार उत्साह, उमंग और जोश-जुनून के साथ मनाया गया।

rktvnews

बिहार:शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सड़क दुर्घटना कम करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता लगातार हो:उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर: संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ,प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment