RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बीटीमसी द्वारा दो ऐतिहासिक पुस्तकों का विमोचन।

गया/ बिहार 12 जुलाई।11 जुलाई 23 को पवित्र बोधि वृक्ष की छाँव में विभिन्न बौद्ध मंदिरों एवं मठों के भिक्षु संघ की उपस्थिति में बीटीमसी द्वारा दो ऐतिहासिक पुस्तकों का विमोचन जिलाधिकारी, गया त्यागराजन एस एम द्वारा किया गया। यह दो पुस्तकें क्रमशः “दी होली बोधि ट्री ” एवं “दी मोनुमेंट्स ऑफ़ महाबोधि महाविहार ” का प्रकाशन बोधगया मंदिर प्रबधकारिणी समिति द्वारा कराए गए हैं। “दी होली बोधि ट्री ” नामक पुस्तक में पवित्र बोधि वृक्ष की ऐतिहासिक जानकारी के साथ साथ वृक्ष की स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण हेतु बी टी एम सी ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून से वर्ष 2007 में किए गए एम ओ यू हस्ताक्षर के बाद इसका देखभाल एवं उपचार का विस्तृत जानकारी समाहित की गई है। पवित्र वृक्ष के संरक्षण एवं प्रबंधन हेतु विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है जिसे सेवा निवृत्त वैज्ञानिक डॉ एन एस के हर्ष एवं सुभाष नौटियाल द्वारा इस पुस्तक को तैयार करने में महत्वपूर्णसहयोग प्रदान किया है। इस पुस्तक का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी ने प्रसन्नत्ता व्यक्त करते हुए कहा की मुझे खुशी हो रही है की बी टी एम सी का यह प्रकाशन समस्त मानव जाति और बौद्धों की सेवा में समर्पित है। दुनियाभर में प्रसिद्ध इस बोधि वृक्ष की जानकारी को लोगों तक पहुचाने में यह पुस्तक काफी उपयोगी सिद्ध होगी।
इसी मौके पर एक अन्य पुस्तक “दी मोनुमेंट्स ऑफ महाबोधि महाविहार ” का विमोचन जिलाधिकारी, गया द्वारा किया गया जिसमें महाबोधि मंदिर के सम्राट अशोक के समय और उसके बाद के समय से महाबोधि मंदिर परिसर के चरों ओर निर्मित प्राचिन कलात्मक स्मारकों, पत्थर की रेलिंग, पैनल , स्तूपों , चैत्य एवं विभिन्न शिलालेखों का सचित्र संग्रह कर बनाया गया है। इन स्मारकों पर तराशी गई उत्कृष्टता से उकेरे गए कई रूपांकन प्रतीकात्मक हैं और बौद्ध धर्म के सिद्धांतो के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिदित्व करतें हैं। इस पुस्तक में धरोहरों के विभिन्न पहलुओं पर वारीकी से प्रकाश डाला गया है जिसकी स्थापत्य एवं कलात्मकता को प्रस्तुत किये जाने का हरसंभव प्रयास किया गया है। इन दोनों पुस्तकों को पर्यटकों के लिए बी टी एम सी बुक शॉप में रखी जायगी।
इस पुस्तक को तैयार करने में बी टी एम सी सदस्या डॉ महाश्वेता महारथी का भरपूर योगदान है। विमोचन के मौक़े पर उनके साथ कार्य किये गए प्रकाशक टीम को भी विशेष तौर पर बधाई दी गई एवं खादा देकर सम्मानित किया गया। उक्त पुस्तक में मनीष भंडारी द्वारा खुद खिंची हुई फोटोज से सजाया गया। इस मौके पर सभी बुद्धिस्ट मोनास्ट्री के प्रभारीगण बी टी एम सी सचिव एन दोरजी , मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा एवं बी टी एम सी के कार्यालय कर्मी मौजूद थें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा।

rktvnews

क्वार्टर फाइनल मैच में रामगढ़ एवं गिरिडीह के बीच रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में चार 4-3 से जीत हासिल किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक ली।

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी ने जिला परिषद के अंबेडकर भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन के साथ की गई बैठक।

rktvnews

झारखंड: चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप ने सपरिवार किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

Leave a Comment